कासगंज: कोरोना वायरस की रोकथाम के दृष्टिगत पूरे देश के साथ ही जनपद कासगंज में लाॅक डाउन की स्थिति है।
कासगंज: कोरोना वायरस की रोकथाम के दृष्टिगत पूरे देश के साथ ही जनपद कासगंज में लाॅक डाउन की स्थिति है। लाॅक डाउन खाद्य पदार्थांे, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, सरकारी खाद्यान्न, पेट्रोल डीजल, एलपीजी गैस पर लागू नहीं किया गया है। परन्तु इस व्यवस्था से जुड़े वाहनों एवं व्यक्तियों को पुलिस द्वारा अनावश्यक रूप से रोका जा रहा है, जिसके कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने में असुविधा और विलम्ब का सामना करना पड़ सकता है।
जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा आवश्यक वस्तुओं से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, वाहनों को लाॅकडाउन से अवमुक्त करने के आदेश जारी किये गये हैं। जारी आदेशों के अनुसार जिला पूर्ति कार्यालय कासगंज से जुड़े समस्त अधिकारी, कर्मचारी, राशन डीलर, गैस एजेंसी के सेल्समैन, हाॅकर, वाहन तथा जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय व जिला प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, पल्लेदार व सार्वजनिक वितरण प्रणाली कार्य से जुड़े वाहन एवं पेट्रोल पम्प, एलपीजी, आॅयल कम्पनी से जुड़े हुये अधिकारी, कर्मचारी, हाॅकर, फर्म स्वामी एवं इनसे जुड़े वाहन लाॅक डाउन से अवमुक्त रहंेगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।